शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

 


जेडीए के नोटिस से कोचिंग संचालकों में हड़कंप

-गोपालपुरा बायपास से प्रतापनगर कोचिंग हब शिफ्ट होने के निर्देश   

-राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के बैनर तले कोचिंग संस्थानों ने की सांकेतिक  हड़ताल

चुप्पीतोड़ 

जयपुर, 19 अगस्त। 

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए ) की ओर से गोपालपुरा बायपास पर संचालित कोचिंग संस्थानों को 7 दिनों के भीतर कोचिंग संस्थान बंद करने संबंधी नोटिस से कोचिंग संस्थानों के सचालकों में हड़कंप मच गया है।  जेडीए इस कार्रवाई के पीछे सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना बता रहा है। वहीं , जेडीए  के नोटिस के विरोध में राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को गोपालपुरा बायपास क्षेत्र के 200 से अधिक कोचिंग संस्थानों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान क्षेत्र के कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी एवं स्टडी हॉल सहित सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्णतः बंद रहीं। हड़ताल को गोपालपुरा बायपास क्षेत्र के व्यापार मंडल, व्यापार संघ एवं बिल्डिंग मालिक एसोसिएशन ने भी समर्थन प्रदान किया।


एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए ) की ओर से गोपालपुरा बायपास क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों को 7 दिनों के भीतर कोचिंग संस्थान बंद करने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। जेडीए का कहना है कि यह कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में की जा रही है।



इस सम्बन्ध में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों के निदेशकों ने एकत्रित होकर मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

एसोसिएशन ने के मुताबिक गोपालपुरा बायपास रोड 160 फीट चौड़ी प्रमुख सड़क है, जिस पर लगभग रु 250 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। एसोसिएशन के अनुसार गोपालपुरा बायपास रोड को जेडीए द्वारा 5 जुलाई, 2021 एवं 26 जुलाई, 2022 को कोचिंग गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया था। वर्ष 2022 के विशेष परियोजना विकास योजना के अंतर्गत इस क्षेत्र को कोचिंग संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए जाने का प्रावधान बताया गया है।


एसोसिएशन ने यह भी कहा कि उनके अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत याचिका के संदर्भ में कुछ तथ्य भ्रामक रूप से प्रस्तुत किए गए, जिसके कारण वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में वे अपना पक्ष विधिक रूप से न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत करेंगे। 


राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि सर्वोच्च न्यायालय की आगामी सुनवाई से पूर्व एडवोकेट जनरल के माध्यम से कोचिंग संस्थानों एवं जेडीए दोनों का पक्ष प्रभावी रूप से रखा जाए। तब तक किसी भी प्रकार की सीलिंग अथवा दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।


एसोसिएशन ने कहा कि गोपालपुरा बायपास क्षेत्र के अधिकांश कोचिंग संस्थान सभी आवश्यक नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें जारी किए गए नोटिसों से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।


एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह कानून एवं न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करती है तथा अपने अधिकारों एवं तथ्यों को संवैधानिक एवं न्यायिक माध्यम से प्रस्तुत करेगी। एसोसिएशन का एक मत है कि कोचिंग सम्बन्धी नियम सभी जगह अलग-अलग हैं । इनमें एकरूपता नहीं है।  


इस अवसर पर सभी कोचिंग संस्थानों के संचालक, निदेशक, मैनेजर, फैकल्टी इत्यादि मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से एमके सिंह, गिरीश चौधरी, आरएल पूनिया, राघवेन्द्र, विजेंद्र आदि शामिल हैं।  

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

दुबई फैशन वीक में कमला पोद्दार की स्टूडेंट्स का जलवा


निफ ग्लोबल जयपुर, कमला पोद्दार ग्रुप ने दुबई फैशन वीक 2026 में भारत की ‘डिज़ाइन स्टोरी’ को दिया ग्लोबल मंच

आशा पटेल 

जयपुर। भारत के उभरते फैशन टैलेंट ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय रैंप पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। निफ ग्लोबल जयपुर, कमला पोद्दार ग्रुप के विद्यार्थियों ने दुबई फैशन वीक 2026 में कॉन्सेप्ट-आधारित कलेक्शंस प्रस्तुत कर यह दिखाया कि आज का फैशन केवल परिधान नहीं, बल्कि विचार, पहचान और कहानी का प्रभावशाली माध्यम है। शोकेस में आधुनिक संरचना (structure), स्पष्ट नैरेटिव और सशक्त आत्म-अभिव्यक्ति के जरिए ग्लोबल फैशन की बदलती भाषा को सामने रखा गया।

निफ ग्लोबल जयपुर, के नेतृत्व ने इसे छात्रों के लिए “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोचने और इंडस्ट्री-रेडी बनने” का बड़ा अवसर बताया। नेतृत्व के अनुसार, ऐसे प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को कॉन्सेप्ट को ग्लोबल डिज़ाइन लैंग्वेज में बदलने की ट्रेनिंग देते हैं—जिससे वे क्रिएटिव के साथ-साथ प्रोफेशनल अपेक्षाओं पर भी खरे उतरते हैं।


शोकेस की खास थीम्स (Concept Narratives):

Cruella De-Vil: बेखौफ व्यक्तित्व और बोल्ड आत्म-अभिव्यक्ति को समर्पित—रैंप पर एक निडर, स्टेटमेंट-ड्रिवन कहानी।

Regal Aura: दीपिका पादुकोण की timeless elegance और refined sophistication से प्रेरित—क्लासिक ग्लैमर का आधुनिक रूप।

Glamour Reborn: 2000 के शुरुआती दौर की ग्लैमर एस्थेटिक्स को आज के ट्रेंड्स और फिनिश के साथ पुनर्परिभाषित किया गया।

Cleopatra: शक्ति, गरिमा और आइकॉनिक फेमिनिनिटी की प्रतीक क्लियोपेट्रा से प्रेरित—कमांडिंग सिलेयट्स और रॉयल प्रेज़ेंस।


The Spirited Muse: प्रीति जिंटा की हिमाचली जड़ों से प्रेरणा लेते हुए चंबा रूमाल की कारीगरी को मॉडर्न डिटेलिंग के साथ जोड़ा गया—यह कहानी विरासत, मजबूती और “ग्राउंडेड-बट-ग्लोबल” पहचान का प्रतीक बनी।



यह सहभागिता निफ ग्लोबल जयपुर की उस सोच को मजबूत करती है जिसमें फैशन शिक्षा को क्लासरूम से आगे ले जाकर अंतरराष्ट्रीय मंच, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और प्रोफेशनल प्रैक्टिस से जोड़ा जाता है। संस्थान विद्यार्थियों को लचीले अध्ययन शेड्यूल के साथ प्रमुख डिज़ाइन इकोसिस्टम—लैक्मे फैशन वीक, न्यूयॉर्क, लंदन और दुबई—से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराता है।

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) और मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी (MSU) के साथ सहयोग के जरिए ब्यूटी और डिज़ाइन मैनेजमेंट में स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग और रोजगार-उन्मुख तैयारी पर भी फोकस किया जाता है।

निफ ग्लोबल की स्टाइल आइकॉन अनन्या पांडे अपने मॉडर्न फ्लेयर के लिए जानी जाती हैं। वहीं, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, ट्विंकल खन्ना और ऐश्ले रेबेलो जैसे इंडस्ट्री मेंटर्स से मिलने वाला मार्गदर्शन विद्यार्थियों को व्यावहारिक समझ और प्रोफेशनल दिशा देता है—जिससे वे ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

#DubaiFashionWeek 

#KamlaPoddarGroup 

#FashionShow 

#Jaipur 



ब्रेन ट्यूमर के मरीज जी सकते हैं पूर्ण और सक्रिय जीवन


नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर ने ब्रेन ट्यूमर को लेकर सामाजिक झिझक तोड़ने की पहल की

पुराने मरीजों ने साझा किए अपने अनुभव 

आशा पटेल 

जयपुर। ब्रेन ट्यूमर को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और डर को दूर करने के उद्देश्य से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 से 25 ऐसे मरीज शामिल हुए, जिनकी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी लगभग 4 से 5 वर्ष पूर्व की गई थी। इन सभी मरीजों ने अपनी पोस्ट-सर्जरी यात्रा, चुनौतियों और सामान्य जीवन में वापसी के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और सही पुनर्वास से ब्रेन ट्यूमर के मरीज पूर्ण और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. के. के. बंसल, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोसर्जरी, ने कहा, “ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही मरीज और उनके परिजन भयभीत हो जाते हैं, जबकि आधुनिक न्यूरोसर्जरी, एडवांस इमेजिंग और सटीक सर्जिकल तकनीकों के कारण आज उपचार के परिणाम पहले से कहीं बेहतर हैं। अधिकांश मामलों में समय पर सर्जरी से मरीज सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। हमें डर नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों ने बताया कि सर्जरी के बाद शुरुआती दिनों में शारीरिक और मानसिक चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन डॉक्टरों की टीम, परिवार के सहयोग और नियमित फॉलोअप के कारण वे धीरे-धीरे पूरी तरह स्वस्थ जीवन की ओर लौटे। कई मरीज आज अपने पेशेवर और पारिवारिक दायित्वों को सामान्य रूप से निभा रहे हैं।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री बलविंदर वालिया ने कहा, “स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज में संवाद की कमी अक्सर मरीजों को समय पर उपचार लेने से रोकती है। हमारा उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि जागरूकता और विश्वास का वातावरण तैयार करना है। ब्रेन ट्यूमर के सफल उपचार के उदाहरण यह सिद्ध करते हैं कि सही समय पर विशेषज्ञ देखभाल से दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।”

क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप गोयल ने कहा, “मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच, एडवांस टेक्नोलॉजी और अनुभवी टीम के समन्वय से ब्रेन ट्यूमर के उपचार में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। मरीजों की सर्जरी के बाद नियमित मॉनिटरिंग, रिहैबिलिटेशन और काउंसलिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जितनी सर्जरी स्वयं।”

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों में लगातार सिरदर्द, उल्टी, दृष्टि में बदलाव, दौरे पड़ना या व्यवहार में असामान्य परिवर्तन शामिल हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर न्यूरोलॉजिकल जांच कराने की सलाह दी गई।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अस्पताल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि ब्रेन ट्यूमर कोई सामाजिक कलंक नहीं है। सही जानकारी, समय पर उपचार और सकारात्मक दृष्टिकोण से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर, उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक तथा अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। अस्पताल न्यूरोसर्जरी, कार्डियक साइंसेज, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और अन्य सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। मरीज केंद्रित देखभाल और आधुनिक चिकित्सा मानकों के माध्यम से संस्थान निरंतर बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है।

#NarayanaHospitalJaipur 

#BrainTumour 



गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का सीधा प्रसारण 11 बजे से


राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का Live प्रसारण देखिए ChuppiTod पर...


Youtube चैनल लिंक...


https://youtube.com/@chuppitod?si=i98axd28D7yehC74


सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का बजट सत्र चल रहा है... सदन की कार्यवाही हर कार्यदिवस को सुबह 11 बजे से शुरू होती है... जिसका प्रसारण आपके अपने चैनल ChuppiTod पर भी नियमित रूप से किया जाता है...

आप प्रतिदिन विधानसभा सत्र की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देखने के लिए चुप्पी तोड़ चैनल को Subscribe कीजिए व  Bell 🔔 आइकन को क्लिक कर वीडियो uploading का नोटिफिकेशन पा सकते हैं.... ताकि आप तुरंत वीडियो देख सकें... 


शुक्रिया 🙏🙏

#RajasthanAssembly 

#RajasthanBudgetSession

#RajasthanAssembly2026

#DisturbedAreasBillRajasthan

#DisturbedAreasActIndia

#BhajanlalSharmaGovernment

#RajasthanBJP

#RajasthanCongress

#AshokGehlot

#MGNREGArenamedVBGRAMG

#VBGRAMGScheme

#MGNREGARajasthan

#RajasthanPoliticsNews

#RajasthanLegislativeAssembly

#IndianPoliticsNews

#BudgetSessionLive

#RajasthanBreakingNews

#CommunalPoliticsRajasthan

#RuralEmploymentSchemeIndia

#BJPCongressRajasthan

#VasundharaRaje 

#SachinPiolet 

#TikaRamJully 

#LatestPoliticalNews

‘ट्रांसकल्चरल एब्स्ट्रैक्शन: इंडिया एंड द ग्लोबल डायलॉग्स ऑफ मॉडर्निज़्म’ पैनल चर्चा





-आर्च कॉलेज की संस्थापक निदेशक अर्चना सुराणा ने आधुनिक विश्व में भारत की बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित 
-इंडिया पिंक फेस्ट 2026

आशा पटेल 

जयपुर।

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस की संस्थापक एवं निदेशक अर्चना सुराना को इंडिया पिंक फेस्ट 2026 (5वां संस्करण) में आयोजित संवाद सत्र में "ट्रांसकल्चरल एब्स्ट्रैक्शन: इंडिया एंड द ग्लोबल डायलॉग्स ऑफ मॉडर्निज़्म” के लिए पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया। यह सत्र राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित हुआ। उनकी भागीदारी ने वैश्विक आधुनिकतावादी विचारधाराओं में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया और डिज़ाइन शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को मज़बूत करने पर जोर दिया। 

फेस्टिवल के अंतर्गत, आर्च के डिज़ाइन और फैशन छात्रों ने 6 फरवरी को शोध-आधारित फैशन कलेक्शंस और डिज़ाइन इंस्टॉलेशन्स प्रस्तुत किए, जो शिक्षा में संस्कृति, शिल्पकला और समकालीन डिज़ाइन सोच के समन्वय को दर्शाते हैं। इन प्रस्तुतियों ने शैक्षणिक शोध को सार्वजनिक मंच पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्रदर्शित किया।

इस सहभागिता को आगे बढ़ाते हुए, 6 फरवरी को आर्च कॉलेज ने अपने परिसर में 50 से अधिक कलाकारों, जिनमें डिज़ाइनर और रचनात्मक पेशेवर शामिल थे, की मेजबानी की, जिससे अनौपचारिक संवाद और सहयोग को प्रोत्साहन मिला।

डिज़ाइन शिक्षा में 25 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ, आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन एंड बिज़नेस उद्योग से जुड़ी पाठ्यचर्या, अंतर्विषयक शिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिता के माध्यम से भारत के रचनात्मक इकोसिस्टम में निरंतर योगदान देता आ रहा है, और ऐसे डिज़ाइनरों को तैयार कर रहा है जो वैश्विक सांस्कृतिक और डिज़ाइन संवादों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इंडिया पिंक फेस्ट 2026 एक तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन था, जिसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइनरों, कलाकारों, शिक्षकों और सांस्कृतिक पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाकर विचारों के आदान-प्रदान, रचनात्मकता के उत्सव और सार्थक सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा दिया।

#इंडियापिंकफेस्ट

#IndiaPinkFest 

#ArchCollegeJaipur 

#ArchanaSurana 

#JaipurNews 

#ChuppiTod